रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सम्मानित करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखने का फैसला किया है। नगर निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह के 35वें जन्मदिन पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सबके सामने रखी। आपको बतादें कि पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने घर में सुशांत सिंह मृत पाये गये थे।
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सितंबर 2020 में सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसडीएमसी सदन ने कल अपनी बैठक में इसे मंजूरी दे दी। भारतीय़ जनता पार्टी की अगुवाई में एसडीएमसी में एंड्रयूज गंज वार्ड से कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने नगर निगम की नामकरण एवं पुन: नामकरण समिति को इस बारे में एक प्रस्ताव भेजा था।
पार्षद अभिषेक दत्त ने समिति को भेजे गये प्रस्ताव में लिखा कि सड़क संख्या आठ में बड़ी संख्या में बिहार से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं। प्रस्ताव में दावा किया गया था कि उन्होंने ही एंड्रयूज गंज से इंदिरा कैंप के बीच एक भाग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखने की मांग की है। दत्त ने कहा कि इसलिए सड़क संख्या 8 का नाम अभिनेता के नाम पर रखा जाना चाहिए।