शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक में सेंसेक्स में 340 अंक की तेजी दिखी. निफ्टी 50 में भी अच्छी तेजी दिखी. यह बाजार खुलते ही 11,600 अंक के ऊपर निकल गया.
घरेलू बाजार पर अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंजों में तेजी का अच्छा असर पड़ा. सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. इस खबर से अमेरिकी शेयर बाजारों को मजबूती मिली.
मंगलवार सुबह करीब 9:50 बजे सेंसेक्स 302 अंक यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 39,278 अंक पर था. निफ्टी 50 भी 86 अंक यानी 0.74 फीसदी की मजबूती के साथ 11,590 अंक पर था.
सबसे ज्यादा मजबूती ऑटो, रियल्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली. आईटी और मेटल शेयरों पर थोड़ा दबाव दिखा.
OPENING BELL: Sensex climbs 340 points, Nifty tops 11,600; Sobha rallies 6%, Infibeam 5% | https://t.co/ENdszzqW6F pic.twitter.com/VFECgR2NYP
— ETMarkets (@ETMarkets) October 6, 2020
सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स (6.61 फीसदी), एचडीएफसी (4.81 फीसदी), एमएंडएम (3.25 फीसदी), एशियन पेंट (2.61 फीसदी), अदानी पोर्ट्स (2.15 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (1.63 फीसदी) शामिल रहे.
कमजोरी दिखाने वाले शेयरों में विप्रो (1.47 फीसदी), टीसीएस (1.25 फीसदी), आईओसी (0.93 फीसदी), इंफोसिस (0.88 फीसदी), कोल इंडिया (0.84 फीसदी फीसदी) और एनटीपीसी (0.77 फीसदी) शामिल रहे.
एशियाई बाजारों में मंगलवार को अच्छी मजबूती दिखी. ये दो हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गए. एशिया पैसेफिक शेयरों का एमएससीआई इंडेक्स में करीब 0.71 फीसदी तेजी दिखी. हांगकांग के सूचकांक में 0.88 फीसदी की मजबूती दिखी. जापान का निक्केई भी 0.41 फीसदी ऊपर चल रहा था.