नई दिल्ली : बॉलीवुड के दिग्गज 66 वर्षीय संगीतकार श्रवण कुमार राठौड़ ने दुनिया को सदा सदा के लिए अलविदा कह दिया है। वो कुंभ मेले के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गये थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो बच सकें। लेकिन अब अस्पताल प्रशासन राठौड़ के परिजनों को शव देने से पहले पैसे की मांग कर रहा है। इसके बाद ही शव को सौंपने की बात कह रहे है।
केआरके बॉक्स ऑफिस इंडिया ने अपने ट्वीट में ये दावा किया कि हॉस्पिटल ने 10 लाख रुपये का बिल जमा न करने के चलते श्रवण कुमार राठौड़ की डेड बॉडी उनके परिजनों को देने से इनकार किया है। ये बात भी सामने आ रही है कि राठौड़ ने नाम एक हेल्थ पॉलिसी है, इसके तहत पूरा बिल इंश्योरेस कंपनी जमा करेगी। लेकिन हॉस्पिटल प्रशास ने एडवांस में बिल जमा करने की जिद पकड़ रखी है। हालांकि अभी तक श्रवण कुमार राठौड़ के परिवार का इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
Music Composer Sharavan Rathod deadbody is kept on hold for around ₹10 lakh Bill.
S L Raheja hospital asked family to pay ₹10 lakh Bill in advance despite having Insurance Policy. Shravan rothod is covered under Religare insurance. pic.twitter.com/GkW3TvXRKA— KRKBOXOFFICE (@KRKBoxOffice) April 23, 2021
बताते चलें कि श्रवण कुमार राठौड़ की पत्नी और बेटे संजीव राठौर भी कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनका हॉस्पिटल में ही इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान भी आयोजित किये गये कुंभ मेले को लेकर सरकार पर कई सवाल किये गये थे। जिस पर सरकार ने कहा था कि उन्होंने एहतियातन सभी लोगों को कोरोना टेस्ट सर्टिफिकेट लाने की बात कहीं थी। वहीं कई अखाड़ा बिना जांच ही मेले में सहभागी हुए। इस दौरान जमकर लापरवाही की भी बातें सामने आई। इसके बाद कई साधु-संतों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आईष जिसके बाद इस मेले को अखाड़ों और पीएम मोदी द्वारा प्रतीकात्मक रूप से मनाने की अपील की गई, जिसके बाद इस मेले का समापन हुआ।