1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पाक जिंदाबाद नारे वाली लड़की ने कहा, मेरे साथ बहुत सारे लोग है

पाक जिंदाबाद नारे वाली लड़की ने कहा, मेरे साथ बहुत सारे लोग है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाक जिंदाबाद नारे वाली लड़की ने कहा, मेरे साथ बहुत सारे लोग है

कर्नाटक: बेंगलुरु में बीते बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोध प्रदर्शन एक रैली निकाली गई। जिसमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी रैली में शामिल हुए। इस रैली में मौजूद अमूल्या नाम की एक लड़की ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारा लगाए। जिसके बाद उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अब उस महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं, वहीं लोग अमूल्या को पाकिस्तान जाने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोगों ने असदुद्दीन ओवैसी की भी कड़ी शब्दों में निंदा की। वहीं बीती रात उपद्रवियों ने उनके अमूल्या के घर हमला कर दिया और खिड़कियों के शीशे आदि तोड़ डाले। हालांकि, ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाए जाने से पहले अमूल्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहा रही हैं कि, ‘मैं जो भी आज कर रही हूं, वो मैं नहीं कर रही हूं।

मैं सिर्फ इसका फेस बन गई हूं, मीडिया की बदौलत। लेकिन मेरे पीछे बहुत सारे अडवाइजरी कमिटियां काम करती हैं, और वो जो सलाह देते हैं कि आज स्पीच में यह बात बोलनी है, ये पॉइंट्स हैं। कॉन्टेंट टीम काम करती है, बहुत सारे सीनियर ऐक्टिविस्ट काम करते हैं, मेरे मां-बांप बोलते हैं कि ऐसे बोलना है, ऐसे करना है, इधर जाना है। एक बहुत बड़ा स्टूडेंट ग्रुप- बैंगलोर स्टूडेंट अलायंस- जो ये सारे प्रोटेस्ट के पीछे काम कर रहा है। मैं सिर्फ इसका चेहरा बनी हूं, लेकिन बैंगलोर स्टूडेंट अलायंस बहुत कड़ी मेहनत कर रहा है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...