रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: मोदी सरकार सोमवार को अपना नौंवा आम बजट लोकसभा में पेश कर रही है। जबकि वित्तमंत्री के तौर पर निर्मला सीतारण ने तीसरी बार लोक सभा में बजट पेश कर रही हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि आर्थिक मंदी के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। जबकि उन्होने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना के बावजूद आम बजट पेश किया जा रहा है।
वित्तमंत्री ने कहा कि इस साल का बजट 6 स्तंभो पर टिका है। उन्होने 6 स्तंभों के बारे में बताते हुए कहा कि 1 स्तंभ स्वास्थ्य और कल्याण है, 2 भौतिक और वित्तीय पूंजी और अवसंरचना है ,3 अकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास है, 4 मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना है,5 नवाचार, अनुसंधान और विकास है, और आखिरी में उन्होने कहा कि 6ठा स्तंभ-न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन है।