1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब कांग्रेस की कमान सिद्धू के हाथ, ट्वीट कर किया कांग्रेस अलाकमान का शुक्रिया, कैप्टन से बनाई दूरी

पंजाब कांग्रेस की कमान सिद्धू के हाथ, ट्वीट कर किया कांग्रेस अलाकमान का शुक्रिया, कैप्टन से बनाई दूरी

By: Amit ranjan 
Updated:
पंजाब कांग्रेस की कमान सिद्धू के हाथ, ट्वीट कर किया कांग्रेस अलाकमान का शुक्रिया, कैप्टन से बनाई दूरी

नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस की कमान अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू के हाथ में आ गई है। इसे लेकर उन्होंने सोमवार सुबह ट्वीट करते हुए कांग्रेस अलाकमान का शुक्रिया अदा किया। वहीं उन्होंने अपनी ट्वीट में भी पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दूरी बनाई। आपको बता दें कि तमाम अड़चनों के बाद रविवार की रात को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के नाम का ऐलान हुआ।

आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की ये पहली प्रतिक्रिया है। उन्होंने अपने पिता के कांग्रेस कनेक्शन का भी ज़िक्र किया और जवाहर लाल नेहरू के साथ उनकी तस्वीर साझा की। नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा कि मेरे पिता एक कांग्रेस कार्यकर्ता था, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने आगे लिखा कि आज वही काम और सपने को मैं आगे बढ़ा रहा हूं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए खड़ा हूं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने मुझमें भरोसा जताया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे और जीतेगा पंजाब मिशन को आगे बढ़ाएंगे। पंजाब का मॉडल लोगों को उनकी ताकत देना होगा और हाई कमान के 18 प्वाइंट के एजेंडे को आगे बढ़ाना होगा।

खत्म होंगी दूरियां ?

ये साफ है कि अपनी इस पहली प्रतिक्रिया में नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय आलाकमान का शुक्रिया किया है, जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का ज़िक्र भी नहीं किया। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या अभी भी कैप्टन और सिद्धू के बीच की तल्खी खत्म नहीं हुई है।

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से खुलकर नवजोत सिंह सिद्धू को किसी महत्वपूर्ण पद दिए जाने का विरोध किया था। इसी कारण पंजाब प्रदेश अध्यक्ष को लेकर ऐलान काफी दिनों तक टलता रहा, हालांकि अंत में केंद्रीय आलाकमान ने अपना फैसला लागू किया और नवजोत सिंह सिद्धू को कमान सौंप दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...