1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में पहुंचे सीएम डॉ. यादव, यतेंद्र गिरी महाराज को आश्रम की दी बधाई

जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में पहुंचे सीएम डॉ. यादव, यतेंद्र गिरी महाराज को आश्रम की दी बधाई

आश्रम के लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी संतों को उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ 2028 में आने का निमंत्रंण भी दिया।

By: Naredra 
Updated:
जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में पहुंचे सीएम डॉ. यादव, यतेंद्र गिरी महाराज को आश्रम की दी बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वृन्दावन के रुक्मिणी बिहार स्थित यतेंद्र गिरी महाराज के नव निर्मित जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वृंदावन की पावन भूमि पर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज को आश्रम की बधाई देता हूं और 2028 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित कुंभ के लिए भी निमंत्रण देता हूं।

यूपी और एमपी का 5 हजार साल पुराना संबंध

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वृंदावन धाम, मथुरा, गोकुल का मध्य प्रदेश से 5 हजार साल पुराना संबंध है। भगवान कृष्ण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जहां से एक बालक बड़ा पराक्रम करने के बाद शिक्षा अध्ययन करने उज्जैन शांतिवनी आश्रम पर गया। यह उस समय के काल में गौरवान्वित करने वाली घटना थी।

श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व अद्भुत इतिहास

जिस प्रकार से श्रीकृष्ण भगवान का मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से संबंध है। अपने जीवनकाल में जीते जी शिष्य से गुरू की उपाधि पाकर दुनिया के सामने उनका जो विराट व्यक्तित्व सामने आया यह वाकई एक अद्भुत इतिहास है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वृंदावन धाम स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन-पूजन कर सभी के लिए मंगलकामना की।

सिंहस्थ 2028 का संतों को दिया निमंत्रंण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज के समय में सनातन धर्म के लिए धार्मिक दृष्टि से एक नए आश्रम का लाभ निश्चित तौर पर सभी लोगों के साथ साथ मध्यप्रदेश से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी संतों को उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ 2028 में आने का निमंत्रंण भी दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...