1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 15 दिन तक शहर में रहकर मामले के सबूत जुटाएगी सीबीआई की टीम

15 दिन तक शहर में रहकर मामले के सबूत जुटाएगी सीबीआई की टीम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
15 दिन तक शहर में रहकर मामले के सबूत जुटाएगी सीबीआई की टीम

15 दिन तक शहर में रहकर मामले के सबूत जुटाएगी सीबीआई की टीम

हाथरस : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में हाथरस में 19 साल की दलित युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और मौत के मामले की अगली सुनवाई की तारीख 2 नवंबर तय की हैं।

जबकि हाथरस केस में सीबीआई की टीम ने अपनी छानबीन की औपचारिक शुरुआत कर दी है। टीम में शामिल अधिकारी मंगलवार को क्राइम स्‍पॉट पर पहुंचे और पीड़‍िता के भाई को भी घटनास्‍थल पर बुलाया, ताकि घटना के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सकेगा।

यही नहीं, सीबीआई ने हाथरस के उप कृषि निदेशक कार्यालय की बिल्डिंग में अपना कैंप कार्यालय बनाया है। इस टीमें में 15 लोग शामिल हैं. वहीं, सीबीआई की सीमा पाहूजा मामले की इन्वेस्टिगेशन अधिकारी हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वी के शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक आर आर त्रिपाठी और निरीक्षक एस श्रीमती को भी जांच दल में शामिल किया गया है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम 15 दिन हाथरस में रह कर इस केस की जांच करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...