रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: पंजाब के मोगा जिले से शादी का एक ऐसा वाक्या सामने आ रहा है, जिसको जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। दरअसल, एक दूल्हा और उसका परिवार बारात लेकर जब दुल्हन के घ पहुंचा तो दुल्हन के घर ताला लगा मिला। इतना ही नहीं दुल्हन के परिवार वालों का मोबाइल फोन भी बंद मिला। जिसके बाद दूल्हे के परिवार ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में भी की। यह घटना पंजाब के मोगा जिले की है।
दूल्हे के परिवारवालों का कहना है कि एक महीने पहले उनके लड़के की शादी मोगा के गांव रेडवा की रहने वाली एक लड़की के साथ तय हुई थी और शादी से 1 दिन पहले लड़की के परिवार वालों की तरफ से शगुन भी डाला गया था। आगे उन्होने बताया कि सोमवार सुबह जब वह बारात लेकर निकलने लगे तो कुछ लोगों की तरफ से उनकी गाड़ी के आगे कार लगाकर उन्हें बताया गया कि लड़की की पहले से ही कोर्ट मैरिज हो चुकी है।
आगे उन्होने कहा कि जिस वक्त कोर्ट मैरिज हुई थी, उस वक्त लड़की नाबालिक थी। जिसके कारण लड़की के पहले पति को सजा भी हुई थी। अब हम लड़की के घर बारात लेकर पहुंचे तो उसके घर पर ताला लटका मिला। जब हमने फोन पर लड़की के घरवालों से बात करने की कोशिश की तो उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।
दूल्हे के घर वालों का कहना है कि हम दुल्हन के परिवार वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। दूसरी ओर डायल 112 के पुलिसकर्मीयों ने बताया कि दूल्हे के परिवार की तरफ से कर्रवाई गई थी जिसके आधार पर वह लोग पहुंचे हैं और अब दूल्हे के परिजनों को थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा है।