1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. Bhopal: नारी सशक्तिकरण का राष्ट्रीय आंदोलन बना ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान- CM डॉ. यादव

Bhopal: नारी सशक्तिकरण का राष्ट्रीय आंदोलन बना ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान- CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देशभर में बेटियों के प्रति सोच को सकारात्मक दिशा दी है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Bhopal: नारी सशक्तिकरण का राष्ट्रीय आंदोलन बना ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान- CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान आज केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण का राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभियान को मिली नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देशभर में बेटियों के प्रति सोच को सकारात्मक दिशा दी है। यह ऐतिहासिक पहल बेटियों को देश-दुनिया की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए साझा संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान आने वाले समय में भी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्त भारत के निर्माण में अहम योगदान देता रहेगा।

समाज में बदलाव की मजबूत आधारशिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने सामाजिक चेतना को नई दिशा दी है और यह समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत आधारशिला बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान की भावना को आत्मसात करते हुए बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...