5 अगस्त को भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा और पीएम मोदी दोपहर 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर इसका शिलान्यास करेंगे।
5 अगस्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा और अब इस कार्यक्रम के लिए भेजा गया कार्ड सामने आ गया है।
इस कार्ड में पीएम मोदी के अलावा 3 और लोगों के नाम भी है। कार्ड में पीएम मोदी अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी का नाम डाला गया है।

जानकारी के अनुसार सिर्फ 150 लोगों निमंत्रण भेजा जा रहा है। इसके अलावा मंच पर भी सिर्फ ५ लोग ही बैठ पाएंगे।
पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और महंत नृत्य गोपालदास ही मंच पर होंगे।