पटना: नीतीश कैबिनेट में दागी नेताओं को शामिल करने को लेकर विवाद जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर सीएम नीतीश पर लगातार निशाना साध रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सीएम नीतीश के एक बयान, जिसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों के आपराधिक छवि के होने की बात पर अनभिज्ञता जताई थी पर ट्वीट कर हमलावर हुए है, उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किये जिसमे उन्होंने पूछा है कि क्या इतने भोले भाले मुख्यमंत्री कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है?
बिहार के महान कुर्सीवादी मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ हत्या,लूट,भ्रष्टाचार, यौन शोषण,आर्म्स एक्ट,चोरी,जालसाजी,धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है? क्या इतने भोले-भाले मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है? pic.twitter.com/AraPkRtBR0
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 13, 2021
उन्होंने आगे ट्वीट करके कहा कि हम जमीनी लोग है जनता से सीधा फ़ीडबैक लेते है इसलिए महीनों पूर्व कोरोना घोटाले का अंदेशा होने पर जाँच की माँग रखी थी।CM ने सदन में आश्वस्त भी किया लेकिन आज तक कमेटी नहीं बनाई क्योंकि चुनाव पूर्व अरबों का बंदरबाँट करना था।CM सदन में भी झूठ बोलने से नहीं कतराते? सदन को गुमराह किया?
हम जमीनी लोग है जनता से सीधा फ़ीडबैक लेते है इसलिए महीनों पूर्व कोरोना घोटाले का अंदेशा होने पर जाँच की माँग रखी थी।CM ने सदन में आश्वस्त भी किया लेकिन आज तक कमेटी नहीं बनाई क्योंकि चुनाव पूर्व अरबों का बंदरबाँट करना था।CM सदन में भी झूठ बोलने से नहीं कतराते? सदन को गुमराह किया? pic.twitter.com/WXdtYAunVi
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 13, 2021
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कहा कि नीतीश कुमार के पास अद्वितीय प्रकार का शासन मॉडल है। Culprits, Corruptionist, Manipulators cum Originators घोटाले के जांचकर्ता हैं। क्या हमें ऐसी जाँच के परिणाम पर कुछ कहना चाहिए? नितीश की AMRIT VAANI है “तुम मेरी त्वचा बचाओ, मैं तुम्हारा उद्धार करूँगा।”
Nitish Kumar has unique kind of governance model.
Culprits, Corruptionist, Manipulators cum Originators are the Investigators of the scams.
Need we say anything on the outcome of such investigations?
Nitish’s AMRIT VAANI is “You save my skin, I will save yours.” #CoronaScam
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 13, 2021
आप को बा दे कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की शाम दिल्ली के दो दिवसीय दौरे के बाद पटना लौटे, जिसके बाद उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इसी बीच जब पत्रकारों ने उनसे मंत्रिमंडल में दागी नेताओं को शामिल करने के संबंध में सवाल किया थे तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है, ये आप लोग का काम है आप लोग देखते हैं। मुझे नहीं लगता ऐसा कोई चेहरा है। अगर ऐसी बात होगी तो हमें भी जानकारी दीजिएगा।’मैं उसे देखूंगा
मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कैबिनेट में शामिल 30 में से 18 मंत्रियों के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव के वक्त चुनाव आयोग को जो शपथ पत्र दिया थे, उसमें उन्होंने अपने ऊपर चल रहे आपराधिक मामले की जानकारी दी थी। उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है।