1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. ऑन लाइन स्टोर पर उपलब्ध हुआ जियोफोन नेक्सट, इतने फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे हैरान   

ऑन लाइन स्टोर पर उपलब्ध हुआ जियोफोन नेक्सट, इतने फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे हैरान   

Jio phone next available on online store, you will be surprised to see so many features; ऑनलाइन स्टोर पर JioPhone Next उपलब्ध। सीधे कंपनी की वेबसाइट से कर सकते हैं ऑर्डर।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली : लंबे समय से इंतजार के बाद ऑनलाइन स्टोर पर JioPhone Next को उपलब्ध करवा दिया गया है। रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। सबसे अच्छी बात अब इसे खरीदने के लिए रजिस्टर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब इसे सीधे कंपनी की वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं।

JioPhone Next को ऑनलाइन स्टोर पर भी उसी कीमत पर उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा आप इसे बैंक डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीद भी सकते हैं।

JioPhone Next को भारत में 6,499 रुपये में उपलब्ध करवाया गया है। ये कीमत 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए है. रिलायंस डिजिटल की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार कस्टमर्स को 10 परसेंट का इंस्टैंट डिस्काउंट Yes Bank के क्रेडिट कार्ड पर दिया जाएगा। American Express कार्ड्स पर 7.5 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

EMI क्रेडिट कार्ड ऑप्शन 305.93 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है। कंपनी इस फोन पर मैन्युफैक्चरिंग वारंटी भी दे रही है। साइट पर ये भी लिखा है कि फोन की शिपिंग के लिए कोई चार्ज नहीं है।

JioPhone Next के फीचर्स

JioPhone Next में 5.45-इंच की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ दी गई है। इसका रेज्योलूशन 720 x 1440 पिक्सल है। ये एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ भी आता है। ये डिवाइस Pragati OS पर चलता है. Pragati OS भारतीय यूजर्स के लिए एंड्रॉयड का ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है।

इस फोन में 1.3GHz Qualcomm Snapdragon 215 क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसकी इंटरनल मेमोरी को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके रियर में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 3,500mAh की बैटरी दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...