1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मजदूर और किसानों के वैक्सीनेशन के लिए शिक्षकों ने उठाया बड़ा कदम, कीचड़ भरे खेत में की धान रोपनी

मजदूर और किसानों के वैक्सीनेशन के लिए शिक्षकों ने उठाया बड़ा कदम, कीचड़ भरे खेत में की धान रोपनी

कोरोना के तीसरी लहर के आशंका के बीच एक बार फिर वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। लेकिन अभी भी कुछ सेंटर ऐसे हैं, जहां लोग नहीं पहुंच पा रहे है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले का है। जहां शिक्षकों ने खेत में काम कर रहे मजदूर और किसानों के लिए ऐसा कदम उठाया, जिससे वे कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए खुद का वैक्सीनेशन करा सकें।

By: Amit ranjan 
Updated:
मजदूर और किसानों के वैक्सीनेशन के लिए शिक्षकों ने उठाया बड़ा कदम, कीचड़ भरे खेत में की धान रोपनी

नई दिल्ली : कोरोना के तीसरी लहर के आशंका के बीच एक बार फिर वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। लेकिन अभी भी कुछ सेंटर ऐसे हैं, जहां लोग नहीं पहुंच पा रहे है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले का है। जहां शिक्षकों ने खेत में काम कर रहे मजदूर और किसानों के लिए ऐसा कदम उठाया, जिससे वे कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए खुद का वैक्सीनेशन करा सकें।

आपको बता दें कि भोपाल से 380 किलोमीटर दूर शाहपुर से मानिकपुर गांव में शिक्षकों ने सात अगस्त को धान की रोपनी की है। एक न्यूजपेपर से बात करते हुए प्राइमरी टीचर जी आर झरिया ने बताया कि शिक्षक अपने सामान्य टीकाकरण के लिए चक्कर लगाते हुए गांव में बने बूथ पर पहुंचे, वहां पहुंचने पर देखा कि वैक्सीनेशन सेंटर खाली है। बूथ पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों के रेकॉर्ड के अनुसार 33 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी। साथ ही पहले शॉट के लिए भी लोगों को प्रेरित करनी थी। दोपहर एक बजे तक टीकाकरण केंद्र पर कोई टीका लगवाने नहीं आया था। हम चिंतित हो गए। हमने तब पाया कि सभी धान के खेतों में हैं।

झरिया ने बताया कि इसके बाद हमलोगों ने अपना पैंट मोड़ा और किसानों से बात करने के लिए कीचड़ भरे खेतों में चले गए। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि टीका लगवाना चाहिए। किसान-मजदूरों ने कहा कि वे किसी और दिन टीका लगवा सकते हैं, लेकिन मौसम इंतजार नहीं करेगा। अभी मौसम धान की रोपनी के लिए अनुकूल है। अगर यह बदलता है, तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।

शिक्षकों के सामने यह एक सम्मोहक तर्क था। वहीं, ज्यादातर शिक्षक गांव में ही पले-बढ़े थे और किसानों के इस दर्द को अच्छे से समझते थे। शिक्षक समझ गए थे कि गांव के किसान क्यों ऐसा कर रहे हैं। इसके बाद शिक्षकों ने आपसी चर्चा की। उसके बाद फैसला लिया कि हम, शिक्षक, खेतों में काम करेंगे और किसानों को वैक्सीनेशन के लिए भेज दिया। वहीं, शिक्षक खुद भी वहां टीका लगवाने के लिए ही पहुंचे थे।

शिक्षकों के इस कार्य से गांव के सभी किसानों को दूसरी खुराक लग गई है। सीएमएचओ रमेश मरावी ने इसके लिए शिक्षकों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बुवाई का मौसम है, इसलिए हमारी टीमें लोगों को टीका लगवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, जैसे लोगों के खेतों के लिए जाने से पहले गांवों में पहुंचना या उनके लौटने का इंतजार करना।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...