1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. टाटा स्काई का बड़ा निर्णय : इन 6 सेवाओं की कीमत को आधा किया

टाटा स्काई का बड़ा निर्णय : इन 6 सेवाओं की कीमत को आधा किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टाटा स्काई का बड़ा निर्णय : इन 6 सेवाओं की कीमत को आधा किया

डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी टाटा स्काई ने एक डबल धमाका ऑफर लांच किया है। आपको बता दे कि इस ऑफर के तहत कंपनी ने अपनी 6 सर्विसेज की कीमतों में 50 फीसदी की कटौती कर दी है।

टाटा स्काई के डबल धमाका ऑफर के तहत जिन 6 सर्विसेज को सस्ता किया गया है, उनमें Tata Sky Smart Games, Fun Learn, Dance Studio, English, Vedic Maths और Fitness शामिल हैं। 

इस ऑफर के तहत ये छह सेवाएं दो अगस्त तक 30 रुपए प्रति माह की दर से उपलब्ध हैं। इन सेवाओं के लिए कंपनी आमतौर पर 60 रुपए लेती है।

यहां ये भी बता दें कि इन एडिशनल सर्विसेज के लिए शुरुआती पांच दिनों में कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...