कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से DHT ऑपरेटर का बिल चुकाना लोगो के लिए भारी होता जा रहा है। इसका असर इस कारोबार से जुड़ी कंपनियों पर साफ़ देखा जा सकता है।
दरअसल डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई पिछले दो महीने में 15 लाख से अधिक उपभोक्ता गंवा चुकी है। इन उपभोक्ताओं ने सब्सक्रिप्शन कैंसल कर दिया या उसे रिन्यू नहीं किया।
इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि वो इसका बिल चुकाने की स्थिति में नहीं थे। मई में टाटा स्काई के वेबसाइट पर लॉगिन करने वालों में से 70 फीसदी ऐसे है जो अपने चैनल की संख्या में कमी चाहते है।
इनका मासिक बिल 350 रूपये या उससे कम है। इसके लिए अब कंपनी ने एक नया तरीका ढूढ़ा है। अब कंपनी अपने 70 लाख कस्टमर के चैनल कट करने की तैयारी में है।
इसका फायदा यह होगा की कस्टमर को हर महीने 100 से 120 रूपये की बचत हो जायेगी वही टाटा स्काई के साथ ये लोग जुड़े भी रहेंगे।
यही कारण है कि डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई ने 15 जून से 70 लाख उपभोक्ताओं के चैनल या पैक कैंसल करने का फैसला किया है।