रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि किसी भी काम को करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी सफलता।
1. नए काम से पहले बनाएं प्लानिंग: चाणक्य कहते हैं कि किसी भी कार्य को करने से पहले व्यक्ति को रणनीति बनानी चाहिए। अगर काम को बिना योजना या प्लानिंग से करते हैं, तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। योजना बनाकर किया गया काम बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकता है।
2. मेहनत का प्रण: सफलता का पहला रास्ता परिश्रम को माना जाता है। अगर आप किसी काम को मेहनत से करते हैं तो आपको बेशक उसमें सफलता हासिल होती है। किसी भी काम के लिए किया गया परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता है। इसलिए किसी भी काम पूरी ईमानदारी और मेहनतपूर्वक की करना चाहिए।
3. न बताएं अपनी रणनीति: चाणक्य कहते हैं कि जब तक आपको सफलता हासिल नहीं हो जाती, तब तक अपनी रणनीति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। कई बार लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने से पहले ही अपनी योजना का खुलासा कर देते हैं। आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग आपकी योजना को विफल करने की कोशिश करते हैं। ताकि आपका काम पूरा न हो सके।