क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने आप पार्षद ताहिर हुसैन पर बेहद तल्ख़ टिपण्णी की है वही उन्होंने आप आदमी पार्टी के लीडर केजरीवाल की खामोशी पर भी सवाल उठा दिए है। दरअसल उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मारे गए लोगो की संख्या अब 30 को पार कर गयी है और 200 से अधिक घायलों का अभी भी इलाज़ चल रहा है।
गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि “IB जवान अंकित शर्मा को मार कर लाश नाली में फ़ेंक देना, घर में दंगाइयों को पनाह देना और पेट्रोल बम फेंकना! ऐसे आरोप एक प्रतिनिधि पर लग रहें है! अगर ये साबित होता है, तो ताहिर हुसैन को ना जनता माफ़ करेगी, ना कानून और ना भगवान.”
आपको बता दे की दिल्ली पुलिस ने IB कांस्टेबल अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर अंकित की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है वही उनके पर दंगे भड़काने के आरोप भी लगाए गए है।
आपको बताते चले कि गौतम गंभीर इससे पहले भी बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के भड़काऊ बयानों की आलोचना कर चुके है। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा था की कपिल मिश्रा हो या कोई और जो भी भड़काऊ बयान देता है उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।