पन्ना जिले की सिरस्वाहा, बिलखुरा और मुटमुरु जैसी सिंचाई परियोजनाओं को लेकर किसानों ने नहर निर्माण, क्षतिग्रस्त ढांचे और पानी के उपयोग पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों बाद भी उन्हें अपेक्षित सिंचाई सुविधा नहीं मिल रही। जल संसाधन विभाग ने नहर निर्माण के लिए नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने और काम में तेजी लाने की बात कही है।
