मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ के थांदला में जनजातीय परिवार के घर पहुंचकर उनके साथ भोजन किया, बहनों से राखी बंधवाई और बच्चों से संवाद किया। जनजातीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा की।

मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज की मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश, आदिवासी संस्थानों के निजीकरण पर रोक और रीवा हत्याकांड में कार्रवाई जैसी मांगें रखीं। मुख्यमंत्री की ओर से मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने की बात कही गई।
बुरहानपुर जिले के देड़तलाई गांव में वीर रेंगा कोरकू जयंती के अवसर पर आदिवासी समाज ने एकजुटता दिखाते हुए भूमि विवादों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि लंबित जमीन मामलों का न्यायपूर्ण निराकरण नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में वीर रेंगा कोरकू के योगदान को याद कर समाज के अधिकारों और एकता का
भोपाल में जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम के संकल्पों की जानकारी दी। मंच ने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया।