Tikamgarh News in Hindi

भीषण गर्मी और बिजली संकट के बीच बड़ी कार्रवाई: जतारा विद्युत विभाग के प्रभारी अधिकारी निलंबित

भीषण गर्मी और बिजली संकट के बीच बड़ी कार्रवाई: जतारा विद्युत विभाग के प्रभारी अधिकारी निलंबित

टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से नाराज लोगों ने देर रात विधायक हरिशंकर खटीक से शिकायत की। विधायक के हस्तक्षेप के बाद बिजली सप्लाई बहाल हुई, वहीं लापरवाही के आरोप में जतारा विद्युत विभाग के प्रभारी अधिकारी बालकृष्ण तिवारी को निलंबित कर दिया गया।

टीकमगढ़: धसान नदी किनारे अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त व उपकरण नष्ट

टीकमगढ़: धसान नदी किनारे अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त व उपकरण नष्ट

टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र में धसान नदी किनारे अवैध उत्खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम ने एक पोकलेन मशीन जब्त की और अवैध खनन में इस्तेमाल दो पनडुब्बियों को नष्ट कर दिया। एसडीएम जतारा निशांत भूरिया सहित राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तेज, पलेरा पुलिस ने छह जुआरी पकड़े

मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तेज, पलेरा पुलिस ने छह जुआरी पकड़े

पलेरा पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,900 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। यह कार्रवाई मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में की गई। मामले में जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।