Tiger Safari News in Hindi

अक्टूबर से खुला पन्ना टाइगर रिजर्व, मंडला गेट पर हुआ पर्यटकों का भव्य स्वागत, जंगल सफारी की फिर हुई शुरुआत

अक्टूबर से खुला पन्ना टाइगर रिजर्व, मंडला गेट पर हुआ पर्यटकों का भव्य स्वागत, जंगल सफारी की फिर हुई शुरुआत

मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व 1 अक्टूबर से नए पर्यटन सत्र के लिए पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। मंडला और हिनौता गेट से जंगल सफारी की शुरुआत हुई। मंडला गेट पर अधिकारियों ने पर्यटकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए सत्र में पर्यटकों को बाघों के साथ तेंदुआ, भालू, हिरण समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार की उम्मीद है।