Swachh Bharat Mission News in Hindi

बड़वानी में पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, व्यापारियों को बांटी कपड़े की थैलियां

बड़वानी में पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, व्यापारियों को बांटी कपड़े की थैलियां

बड़वानी में नगर पालिका और रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी ने शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान के नेतृत्व में मोटी माता मार्ग और कारंजा चौपाटी पर पैदल मार्च निकालकर व्यापारियों को पॉलिथीन के नुकसान बताए गए। इस दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ कपड़े की थैलियां वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पन्ना में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

पन्ना में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

पन्ना में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा नगर सहित विभिन्न बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कागज़ों की सफाई, ज़मीन पर गंदगी! सफाई के नाम पर हजारों की निकासी

कागज़ों की सफाई, ज़मीन पर गंदगी! सफाई के नाम पर हजारों की निकासी

मध्य प्रदेश के Panna जिले की ग्राम पंचायत तारा में Swachh Bharat Mission की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने सफाई कार्य के नाम पर ₹17 हजार से ₹40 हजार तक की राशि खर्च दिखाई, लेकिन गांव की गलियों में गंदगी, जाम नालियां और सड़कों पर बहता गंदा पानी साफ दिखाई दे रहा है।

व्हाट्सएप से शिकायत करें, तुरंत होगी सफाई कार्रवाई: कलेक्टर जमुना भिड़े की नई पहल

व्हाट्सएप से शिकायत करें, तुरंत होगी सफाई कार्रवाई: कलेक्टर जमुना भिड़े की नई पहल

निवाड़ी जिले में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में सभी नगर निकायों में स्वच्छता हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर नागरिक व्हाट्सएप के माध्यम से गंदगी, कचरा या नाली से जुड़ी शिकायतें सीधे भेज सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत शिकायत मिलते ही संबंधित सफाई टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर

ग्राम पंचायत हैदरपुर में बदहाल स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी

ग्राम पंचायत हैदरपुर में बदहाल स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी

बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत हैदरपुर में गंदगी और जाम नालियों से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में