Student Union Election News in Hindi

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन तेज, वार्ता के दौरान असिस्टेंट प्रॉक्टर से तीखी नोकझोंक

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन तेज, वार्ता के दौरान असिस्टेंट प्रॉक्टर से तीखी नोकझोंक

गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। 25 अगस्त से धरने पर बैठे छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसी दौरान छात्रों से वार्ता करने पहुंचे असिस्टेंट प्रॉक्टर वेदप्रकाश राय से तीखी नोकझोंक हो गई। छात्रों ने निष्कासित छात्रों की बहाली, छात्रसंघ चुनाव, हॉस्टल सुविधाओं में सुधार और परीक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर समाधान की मांग की है।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई आक्रामक, प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई आक्रामक, प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने सरकार से प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव पर जल्द आ सकता है फैसला, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव पर जल्द आ सकता है फैसला, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

भोपाल में आयोजित शैक्षणिक कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए, जहां उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने छात्र संघ चुनाव को लेकर जल्द निर्णय लेने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हित और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था को ध्यान में रखकर विचार कर रही है। अब सभी की नजर सरकार के आगामी फैसले पर है।