खंडवा में एबीवीपी ने एनएसयूआई से जुड़े एक पदाधिकारी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को लेकर शनवारा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। संगठन ने निष्पक्ष जांच, दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

भोपाल में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत साइकिल यात्रा के दूसरे दिन पार्टी नेताओं ने पेपर लीक, बेरोजगारी और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
मंदसौर में NSUI कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के एक कर्मचारी के साथ कथित मारपीट के विरोध में वायडी नगर थाना के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्का जाम कर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए। NSUI ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।