Rural Women Development News in Hindi

पूर्वांचल में श्वेत क्रांति को नई उड़ान, 79 हजार महिलाओं की बदली तकदीर

पूर्वांचल में श्वेत क्रांति को नई उड़ान, 79 हजार महिलाओं की बदली तकदीर

गोरखपुर में बाबा श्री गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (MPO) से जुड़ी 79 हजार महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। संस्था ने महिला शेयरहोल्डर्स के बीच 1.04 करोड़ रुपये का लाभांश और निष्ठा प्रोत्साहन राशि वितरित की। तीन वर्षों में कारोबार 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि 6,800 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।