Religious Tourism News in Hindi

गोरखपुर में बुढ़िया देवी मंदिर का होगा कायाकल्प, CM योगी के निर्देश पर सुंदरीकरण कार्य तेज

गोरखपुर में बुढ़िया देवी मंदिर का होगा कायाकल्प, CM योगी के निर्देश पर सुंदरीकरण कार्य तेज

गोरखपुर के कुसमी जंगल स्थित बुढ़िया देवी मंदिर के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन मंदिर परिसर, पोखरे, पाथवे, लाइटिंग और पिपेका पुल समेत कई विकास कार्यों पर काम कर रहा है। विभिन्न मदों से बजट जुटाकर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर करने की योजना है।

निवाड़ी: ओरछा में सीएम मोहन यादव ने श्री रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का लिया जायजा, समय पर पूरा करने के निर्देश

निवाड़ी: ओरछा में सीएम मोहन यादव ने श्री रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का लिया जायजा, समय पर पूरा करने के निर्देश

निवाड़ी के ओरछा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। महाकाल महालोक की तर्ज पर विकसित हो रहे रामराजा लोक से धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, जनसेवाओं में तेजी के निर्देश

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, जनसेवाओं में तेजी के निर्देश

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसेवाओं को समयबद्ध बनाने, बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करने, भूमिहीनों को आवास पट्टे देने, पेयजल-सीवरेज कार्यों में तेजी लाने और सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, पदोन्नति प्रक्रिया और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

टीकमगढ़ में महाकाल की तर्ज पर बनेगा कुंडेश्वर लोक, मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं पर दी जानकारी

टीकमगढ़ में महाकाल की तर्ज पर बनेगा कुंडेश्वर लोक, मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान कुंडेश्वर धाम को महाकाल की तर्ज पर विकसित कर कुंडेश्वर लोक बनाने की घोषणा की। उन्होंने धार्मिक पर्यटन, पीतल शिल्प, उद्योग निवेश, फूड प्रोसेसिंग और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि निवाड़ी-टीकमगढ़ क्षेत्र में 3,000 करोड़ रुपये की इस्पात इकाई शुरू हो चुकी है। साथ ही, जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने

कैमूर में शुरू हुआ हेलीकॉप्टर टूरिज्म, मां मुंडेश्वरी धाम के लिए पहली उड़ान से बढ़ी उम्मीदें

कैमूर में शुरू हुआ हेलीकॉप्टर टूरिज्म, मां मुंडेश्वरी धाम के लिए पहली उड़ान से बढ़ी उम्मीदें

कैमूर के मां मुंडेश्वरी धाम में हेलीकॉप्टर टूरिज्म की शुरुआत हो गई है। पहली उड़ान के जरिए श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर माता के दर्शन किए। पटना से करीब 6 हजार रुपये में हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लिया जा सकेगा। पर्यटन विभाग धाम को विकसित कर रोजगार बढ़ाने और यूनेस्को साइट के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रहा है।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिलेगा बल, उज्जैन में खुलने जा रहा है IRCTC कार्यालय

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिलेगा बल, उज्जैन में खुलने जा रहा है IRCTC कार्यालय

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत जल्द ही IRCTC कार्यालय शुरू किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पर्यटन पैकेज तथा यात्रा संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और आने वाले सिंहस्थ मेले की व्यवस्थाओं को मजबूत करने में सहायक होगी।

उज्जैन महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालु बनकर पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उज्जैन महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालु बनकर पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में कलेक्टर रोशन सिंह ने आम श्रद्धालु की तरह कतार में लगकर दर्शन व्यवस्था का ग्राउंड निरीक्षण किया। उन्होंने हरसिद्धि चौराहे से जूता स्टैंड, दर्शन मार्ग, फैसिलिटी टनल और अन्य सुविधाओं का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल, छाया, साफ-सफाई और प्रसाद काउंटर जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई और श्रद्धालुओं से संवाद कर फीडबैक लिया गया। कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर

उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी शुरू करेगी ‘MBA इन टेंपल मैनेजमेंट’ कोर्स

उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी शुरू करेगी ‘MBA इन टेंपल मैनेजमेंट’ कोर्स

उज्जैन स्थित सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय “MBA इन टेंपल मैनेजमेंट” नाम से नया प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम मंदिर प्रशासन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक आयोजन और श्रद्धालु सुविधाओं जैसे विषयों पर आधारित होगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को आधुनिक और प्रोफेशनल स्वरूप देना है। यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के