Public Hearing News in Hindi

बड़वानी: रोशनी कॉलोनी के 50 से ज्यादा परिवार 10 साल से मूलभूत सुविधाओं के इंतजार में, कलेक्टर से लगाई गुहार

बड़वानी: रोशनी कॉलोनी के 50 से ज्यादा परिवार 10 साल से मूलभूत सुविधाओं के इंतजार में, कलेक्टर से लगाई गुहार

बड़वानी के निवाली की रोशनी कॉलोनी के रहवासियों ने कलेक्टर जनसुनवाई में सड़क, नाली, बिजली पोल और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। रहवासियों का दावा है कि 50 से अधिक परिवार वर्षों से सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। साथ ही दुर्गा कॉलोनी का गंदा पानी यहां छोड़े जाने से जलभराव और बीमारी के खतरे की शिकायत की गई है।

कटनी नगर निगम के सब इंजीनियर पर 4 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप, जनसुनवाई में पहुंची शिकायत

कटनी नगर निगम के सब इंजीनियर पर 4 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप, जनसुनवाई में पहुंची शिकायत

कटनी नगर निगम के एक ठेकेदार ने सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव पर सरकारी निर्माण कार्यों के भुगतान के बदले कथित तौर पर 4 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। करीब 6.90 लाख रुपये के भुगतान से जुड़े मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंची। डीएसपी शिवा पाठक ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।

शिवपुरी में ग्रामीणों ने लगाया तीन महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप, जनसुनवाई में की शिकायत

शिवपुरी में ग्रामीणों ने लगाया तीन महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप, जनसुनवाई में की शिकायत

शिवपुरी के ग्राम गताझलकुई के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में पिछले तीन से चार महीने से राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने और निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की जांच के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

शिवपुरी में किसान ने मुफ्त में पिलाया पानी, अब 1.82 लाख रुपये के बिजली बिल पर उठाए सवाल

शिवपुरी में किसान ने मुफ्त में पिलाया पानी, अब 1.82 लाख रुपये के बिजली बिल पर उठाए सवाल

शिवपुरी के सतनवाड़ा कलां निवासी किसान हरिवल्लभ धाकड़ ने जनसुनवाई में शिकायत की कि पेयजल संकट के दौरान गांव को मुफ्त में पानी उपलब्ध कराने के बावजूद बिजली विभाग ने उनके खिलाफ 1.82 लाख रुपये का विद्युत प्रकरण बना दिया। उन्होंने कार्रवाई निरस्त करने और मामले की जांच की मांग की।

शिवपुरी में सादगी और सुशासन की पहल, रात्रि चौपाल के लिए अधिकारी बस से रवाना

शिवपुरी में सादगी और सुशासन की पहल, रात्रि चौपाल के लिए अधिकारी बस से रवाना

शिवपुरी जिले में सादगी, मितव्ययिता और सुशासन का संदेश देते हुए जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। ग्राम पंचायत गोराटीला में आयोजित रात्रि चौपाल के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में सभी अधिकारी एक साथ बस से रवाना हुए। इस पहल का उद्देश्य संसाधनों की बचत और आमजन से सीधे संवाद को बढ़ावा देना है। प्रशासन द्वारा लगातार जनसुनवाई, ग्राम पंचायत कैंप और रात्रि चौपाल के माध्यम

खुशियां मातम में बदलीं, खाकी पर लगा बर्बरता का आरोप, जनसुनवाई में पहुंची ‘घायल’ बारात

खुशियां मातम में बदलीं, खाकी पर लगा बर्बरता का आरोप, जनसुनवाई में पहुंची ‘घायल’ बारात

​हैरानी की बात यह रही कि पुलिस रात करीब 2:30 बजे दूल्हा, दुल्हन और दुल्हन के भाई को अपने साथ ले गई, जिसके कारण वैवाहिक रस्में बीच में ही रुक गईं। मंगलवार सुबह 4:00 बजे उन्हें छोड़ा गया, जिसके बाद शादी संपन्न हो सकी।

अपनी पीड़ा बताने जनसुनवाई में पहुंचा लाचार युवक, बेपरवाह सिस्टम ने नहीं सुनी बात!

अपनी पीड़ा बताने जनसुनवाई में पहुंचा लाचार युवक, बेपरवाह सिस्टम ने नहीं सुनी बात!

खेरू का दावा है कि उसने पिछले तीन वर्षों में दिन-रात मजदूरी कर भांजे की शादी के लिए करीब 5 लाख रुपये जोड़े थे, लेकिन यह उम्मीद उस वक्त टूट गई जब टोल टैक्स के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोककर पूरी रकम छीन ली!

नगर पालिका पर दूषित पानी को शुद्ध बताने का आरोप, जन सुनवाई कैंपों में लोगों को किया गुमराह- जाधव

नगर पालिका पर दूषित पानी को शुद्ध बताने का आरोप, जन सुनवाई कैंपों में लोगों को किया गुमराह- जाधव

नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि नगर पालिका सिर्फ दिखावे के लिए ये कैंप लगा रही है और लोगों को गुमराह कर रही है।