पलेरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर टीकमगढ़ एसपी सुधीर अग्रवाल ने विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीआई प्रीति भार्गव को पुलिस बल, भीड़ नियंत्रण, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पलेरा में आगामी ईद मिलादुन्नबी, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रशासन और पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। जुलूस के दौरान सड़क की एक साइड खाली रखने, बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई और DJ की निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए।
पलेरा पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,900 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। यह कार्रवाई मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में की गई। मामले में जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।