उत्तराखंड में अब मौसम पहले से बेहतर होने के बाद एक बार फिर केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
उत्तराखंड में अब मौसम पहले से बेहतर होने के बाद एक बार फिर केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई आपदा के बाद से विभिन्न स्थानों पर फंसे व रुके यात्रियों और स्थानीय लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू मे भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर व चिनूक ने अहम भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर केदारनाथ से रेस्क्यू पूरा कर दिल्ली की ओर रवाना हो गया है।