Jalabhishek News in Hindi

पलेरा में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, पठेश्वरी मंदिर से सिद्ध बाबा मंदिर तक गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

पलेरा में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, पठेश्वरी मंदिर से सिद्ध बाबा मंदिर तक गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

सावन के अवसर पर पलेरा में पठेश्वरी मंदिर से सिद्ध बाबा मंदिर लहर बुजुर्ग तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और रास्ते में जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत कर पानी व फल वितरित किए गए। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। लहर बुजुर्ग पहुंचकर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे।

श्रावण सोमवार पर चौमुखनाथ महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रावण सोमवार पर चौमुखनाथ महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रावण मास के पहले सोमवार पर पन्ना के ऐतिहासिक चौमुखनाथ महादेव धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरे दिन मंदिर परिसर शिवभक्ति और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

सावन की पहली सोमवारी पर गुप्ता धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर गुप्ता धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर सासाराम के कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुप्तेश्वर महादेव के प्राकृतिक शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह तक 50 हजार से अधिक भक्त पहुंच चुके थे। प्रशासन ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं।

सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ अमरपुर, 10 हजार कांवरियों ने किया बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव का जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ अमरपुर, 10 हजार कांवरियों ने किया बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव का जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर बांका के अमरपुर स्थित बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में करीब 10 हजार कांवरियों ने गंगाजल से जलाभिषेक किया। क्षेत्र के कई शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए।