Gorakhpur University News in Hindi

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान के दौरान विवाद, ABVP ने लगाए धमकी के आरोप

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान के दौरान विवाद, ABVP ने लगाए धमकी के आरोप

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP के सदस्यता अभियान के दौरान विवाद सामने आया है। ABVP महानगर विभाग संयोजक प्रशांत त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को धमकी देने और जातिसूचक टिप्पणी सहित कई आरोप लगाए हैं। इसी मामले में छात्र नेता सतीश प्रजापति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का विस्तृत आधिकारिक पक्ष अभी सामने आना बाकी है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में दरोगा का ‘ठंडा कर दूंगा’… धमकी का वीडियो वायरल

गोरखपुर विश्वविद्यालय में दरोगा का ‘ठंडा कर दूंगा’… धमकी का वीडियो वायरल

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अविरल मिश्रा का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में छात्रों से सख्त लहजे में बात करने और ‘ठंडा कर दूंगा’ कहने का दावा किया जा रहा है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन तेज, वार्ता के दौरान असिस्टेंट प्रॉक्टर से तीखी नोकझोंक

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन तेज, वार्ता के दौरान असिस्टेंट प्रॉक्टर से तीखी नोकझोंक

गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। 25 अगस्त से धरने पर बैठे छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसी दौरान छात्रों से वार्ता करने पहुंचे असिस्टेंट प्रॉक्टर वेदप्रकाश राय से तीखी नोकझोंक हो गई। छात्रों ने निष्कासित छात्रों की बहाली, छात्रसंघ चुनाव, हॉस्टल सुविधाओं में सुधार और परीक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर समाधान की मांग की है।

एमजीयूजी के पांचवें स्थापना दिवस पर होगा भव्य आयोजन, सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन

एमजीयूजी के पांचवें स्थापना दिवस पर होगा भव्य आयोजन, सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के पांचवें स्थापना दिवस पर 22 से 28 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सात दिवसीय व्याख्यानमाला के साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 28 अगस्त के मुख्य समारोह में कुलाधिपति एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे और करीब 180 प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।