Girls Safety News in Hindi

नवादा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं का हंगामा, मुख्य गेट पर भूख हड़ताल

नवादा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं का हंगामा, मुख्य गेट पर भूख हड़ताल

नवादा के सदर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं ने परिसर में DIET स्टाफ के लिए भवन निर्माण के विरोध में हंगामा करते हुए मुख्य गेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्राओं का कहना है कि निर्माण से बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है, जिससे उनकी सुरक्षा प्रभावित होगी। छात्राओं ने निर्माण कार्य तत्काल रोकने और स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

गोरखपुर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा मिलने का आरोप, वार्डन पर FIR

गोरखपुर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा मिलने का आरोप, वार्डन पर FIR

गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा ऑन मोबाइल मिलने के बाद छात्राओं ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि मोबाइल में बाथरूम से जुड़े वीडियो मिले। कैंट पुलिस ने वार्डन के खिलाफ FIR दर्ज कर मोबाइल को कब्जे में लिया है। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी है।