JEE Main 2027 के लिए NTA ने NRI विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब जिन एनआरआई अभ्यर्थियों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, वे पासपोर्ट को वैध पहचान प्रमाण के रूप में इस्तेमाल करके आवेदन कर सकते हैं। जनवरी सत्र की परीक्षा 20 से 28 जनवरी 2027 के बीच निर्धारित है।
