Congress Protest News in Hindi

पन्ना के लालिया-मांझा में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

पन्ना के लालिया-मांझा में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

पन्ना नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 28 स्थित लालिया और मांझा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कलेक्टर को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने पेयजल, सड़क, नाली और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

UCC मुद्दे पर मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन, उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना

UCC मुद्दे पर मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन, उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन UCC मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व किसानों की समस्याओं पर चर्चा की मांग की।

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नेताओं के मुखौटे पहनकर सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नेताओं के मुखौटे पहनकर सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायकों ने नेताओं के मुखौटे पहनकर किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। विपक्ष ने खाद-यूरिया की उपलब्धता और अधूरे चुनावी वादों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

भैंसदेही में कांग्रेस का ‘कुंभकरण’ प्रदर्शन, नगर परिषद पर बदहाली और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

भैंसदेही में कांग्रेस का ‘कुंभकरण’ प्रदर्शन, नगर परिषद पर बदहाली और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

बैतूल के भैंसदेही में कांग्रेस ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कुंभकरण का वेश धारण कर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट व कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

श्योपुर में राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

श्योपुर में राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

श्योपुर में जिला महिला कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा और दान राशि में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर एक दिवसीय उपवास और धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी या सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस का सरकार पर हमला, युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान

कांग्रेस का सरकार पर हमला, युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने युवाओं, किसानों, उज्जैन भूमि आवंटन और अन्य मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध जनआंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछते हुए भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए डिजिटल पोर्टल शुरू करने और प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाने की घोषणा की।

गुना में कांग्रेस का सरकार पर हमला, मंदिरों की जमीन, खाद संकट और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर उठाए सवाल

गुना में कांग्रेस का सरकार पर हमला, मंदिरों की जमीन, खाद संकट और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर उठाए सवाल

गुना जिला कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। पार्टी ने जिले के 247 मंदिरों की जमीन, खाद संकट, किसानों की समस्याओं और अन्य राष्ट्रीय व स्थानीय मामलों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

बुरहानपुर में NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी का वीडियो बड़ी स्क्रीन पर दिखाया

बुरहानपुर में NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी का वीडियो बड़ी स्क्रीन पर दिखाया

बुरहानपुर में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरु सिख मॉल की बड़ी स्क्रीन पर राहुल गांधी के आंदोलन से जुड़े वीडियो प्रदर्शित किए गए। कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

ग्वालियर से कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत, पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

ग्वालियर से कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत, पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस ने 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डिजिटल परीक्षा कैलेंडर लागू होने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा और भारत तिवारी एनकाउंटर मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

राज्यसभा चुनाव विवाद को लेकर पन्ना में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध

राज्यसभा चुनाव विवाद को लेकर पन्ना में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध

पन्ना जिले में राज्यसभा चुनाव से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और निर्वाचन आयोग के खिलाफ पुतला दहन किया। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस ने आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का धरना, विक्रांत भूरिया बोले- लोकतंत्र पर हमला

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का धरना, विक्रांत भूरिया बोले- लोकतंत्र पर हमला

भोपाल में कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में रोशनपुरा चौराहे पर धरना और उपवास शुरू किया। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का मौन धरना, चुनाव आयोग का पुतला फूंका

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का मौन धरना, चुनाव आयोग का पुतला फूंका

खंडवा में कांग्रेस ने राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मौन धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला फूंककर भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का उपवास, लोकतंत्र की रक्षा का किया आह्वान

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का उपवास, लोकतंत्र की रक्षा का किया आह्वान

भोपाल में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बड़वानी में जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मटका फोड़ यात्रा निकालकर जताया विरोध

बड़वानी में जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मटका फोड़ यात्रा निकालकर जताया विरोध

बड़वानी में जलसंकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के बाहर मटका फोड़ यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। नगर पालिका परिसर में हंगामे के बाद अधिकारियों ने तकनीकी खराबी के कारण जल आपूर्ति बाधित होने की बात कही और अब व्यवस्था बहाल होने का दावा किया।

पिछोर में धरना स्थल पर कथित उपद्रव मामले को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, एफआईआर की मांग तेज

पिछोर में धरना स्थल पर कथित उपद्रव मामले को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, एफआईआर की मांग तेज

शिवपुरी जिले के पिछोर में कांग्रेस के धरना स्थल पर कथित उपद्रव और मारपीट मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस का आरोप है कि 27 मई को धरना प्रदर्शन के दौरान 25 से 30 लोग बाइक पर आकर लाठी-डंडों से हमला कर गए। जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने मामले में नामजद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है।