1. हिन्दी समाचार
  2. जन समस्या
  3. भैंसदेही में कांग्रेस का ‘कुंभकरण’ प्रदर्शन, नगर परिषद पर बदहाली और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

भैंसदेही में कांग्रेस का ‘कुंभकरण’ प्रदर्शन, नगर परिषद पर बदहाली और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

बैतूल के भैंसदेही में कांग्रेस ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कुंभकरण का वेश धारण कर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट व कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

By: BS Yadav 
Updated:
भैंसदेही में कांग्रेस का ‘कुंभकरण’ प्रदर्शन, नगर परिषद पर बदहाली और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की भैंसदेही नगर परिषद में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामु टेकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कुंभकरण का वेश धारण कर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और सांकेतिक धरना देकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच नगर परिषद को “नींद से जगाने” का प्रतीकात्मक संदेश दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि नगर परिषद जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में फैली गंदगी, जर्जर सड़कों, टूटी नालियों, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों, पेयजल संकट और कथित भ्रष्टाचार को लेकर नगर परिषद को घेरा। उनका कहना था कि इन समस्याओं को लेकर कई बार शिकायतें और ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर परिषद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सभी जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...