मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए आरक्षण के समर्थन में पर्याप्त आंकड़े जुटाने की मांग की। कांग्रेस ने सरकार से पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए आगे की रणनीति स्पष्ट करने को कहा है।
