मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती की 520वीं जयंती पर आयोजित कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हो रही है। रानी दुर्गावती की वीरता, पराक्रम और गोंडवाना साम्राज्य में उनके ऐतिहासिक योगदान को सम्मानित करने के लिए यह बैठक दुर्गाष्टमी के विशेष अवसर पर आयोजित की गई।
