महाकाल दर्शन

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं — “यहां की ऊर्जा अद्भुत है”

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं — “यहां की ऊर्जा अद्भुत है”

तमन्ना भाटिया ने मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया। करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रहीं अभिनेत्री ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में तमन्ना ने कहा कि महाकाल मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभूति को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने भस्म आरती को जीवनभर याद रहने वाला दिव्य अनुभव बताया।

MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, महाकाल दर्शन और महत्वपूर्ण कार्यक्रम

MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, महाकाल दर्शन और महत्वपूर्ण कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज शाम 4 बजे जयपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगी। वहां से राष्ट्रपति सीधे एमजी रोड जाएंगी और स्थानीय कलाकारों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद रेसीडेंसी कोठी में प्रबुद्धजन से बातचीत और डिनर के बाद राष्ट्रपति विश्राम करेंगी।