पुणे खबरें

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से चर्चा की, कहा- मध्य प्रदेश है निवेश और औद्योगिक विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से चर्चा की, कहा- मध्य प्रदेश है निवेश और औद्योगिक विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे में उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए एक आदर्श स्थल बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के लिए उन्होंने उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया।