उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस औपचारिक भेंट में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने चमोली जिले की प्रसिद्ध मलारी शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की।
