कुछ महीनों से आत्महत्याएं, आरोप-प्रत्यारोप, कास्टिंग काउच जैसे एक से एक ऐसे खुलासे हुए है की लोगो का अब बॉलीवुड से विश्वास उठ गया है।
सुशांत के जाने के बाद जिस तरह से चीज़े सामने आ रही है उसके बाद तो सुपरस्टार्स के पुतले तक जलाये जा रहे है। लोग मांग कर रहे है कि सुशांत को इन्साफ मिले। उसे मारा गया है।
कुछ महीनो से इंडस्ट्री दो खेमों में बट गयी है। सोनाक्षी और सोनम जैसी एक्ट्रेस ने तो अपने घमंडी रवैये को बरकरार रखते हुए लोगों को खरी खोटी सुना दी है।
‘दूसरी और सोनू निगम ने जो भूषण कुमार और टी सीरीज पर आरोप लगाए है उससे सब हिल गए है। लोगों को अब ये लगने लगा है की ये कोई इंडस्ट्री नहीं बल्कि माफिया है।
कंगना रनोत अपने वीडियो में जिस तरह से मूवी माफिया की बाते कर रही है उससे ये तो साफ़ हो गया है की कुछ गिने चुने लोग ही इस इंडस्ट्री को चला रहे है।

अब इन सब आरोपों और प्रत्यारोप के दौर के बीच पूर्व दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा जी के पति स्वराज कौशल ने अमिताभ जी से एक भावुक अपील की है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अमिताभ जी आप तो इन सबमें बड़े हैं। कृपया यहां के हालात सुधारने कुछ करें, क्या कहूं। होता है सरे रोज तमाशा मेरे आगे… प्लीज।
आपको बता दे, करन जौहर ने पिछले 11 दिनों से सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया है। वही उन्होंने अपना नम्बर भी बदल लिया है।