{ फ़िरोज़ाबाद से दिव्यांशु पूरी की रिपोर्ट }
फिरोजाबाद में चाइना से लौटे एक युवक को कोरोना वायरस एफ्फेक्टेड संदिग्ध होने पर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया।
उसके बाद प्राथमिक जांच के बाद युवक को दिल्ली रेफर किया गया, फ़िरोज़ाबाद के रहमत नगर निवासी 32 वर्ष का युवक इमरान चाइना से कांच का कारोबार करता है इमरान 3 दिन पूर्व ही चाइना से लौटा है इसको खांसी बलगम और बुखार की शिकायत थी।

जिसके आधार पर यह सोमवार की दोपहर में जिला अस्पताल में अपनी टेस्टिंग के लिए कराया डॉक्टरों ने इसकी चेक करने के बाद संदिग्ध मानते हुए कोरोना वायरस से इफेक्टेड लोगों के लिए बनाए गए आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती कराया तथा इसकी जांच की।
जांच के बाद इसको राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल दिल्ली में परीक्षण के लिए एंबुलेंस द्वारा भेज दिया गया है। गौरतलब है कि फिरोजाबाद के काफी उद्योगपति चाइना से कांच के आइटम का इंपोर्ट करते हैं लेकिन कोरोला कोरोना वायरस के अभी कोई भी चाइना नहीं जा रहे हैं।

चाइना से फिरोजाबाद में लौटने वाला यह पहला शख्स है जिसको परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब एहतियातन इसको राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल दिल्ली के लिए भेजा गया है।