कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी अन्य लोगों की तरह घर में कैद हैं। कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में अभिनेत्री परिवार के साथ-साथ खुद की सेहत का भी ध्यान दे रही हैं। सुष्मिता पहले से ही फिटनेस फ्रीक रही हैं, लेकिन हाल ही उन्होंने खुद को चैलेंज दिया और उसे पूरा भी कर दिखाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर योगा आसन की फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे।
सुष्मिता ने फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताया कि, रोहमन शॉल ने उन्हें बैलेंस बनाने का चैलेंज दिया था।
इसके बाद सुष्मिता ने दूसरी फोटो शेयर की और लिखा कि इस योगा आसन के लिए मैंने खुद को ही चैलेंज किया था, जो कई प्रयासों के बाद सफल हुआ है। ये जरूर ट्राई करना चाहिए, क्योंकि ये मैजिकल है।