1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुशील मोदी : बॉलीवुड माफिया के दबाव में उद्धव ठाकरे

सुशील मोदी : बॉलीवुड माफिया के दबाव में उद्धव ठाकरे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशील मोदी : बॉलीवुड माफिया के दबाव में उद्धव ठाकरे

बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की जांच को लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार के मतभेद खुलकर सामने आ रहे है।

दरअसल एक तरफ उद्धव कह चुके है कि जांच की पुलिस अच्छे से कर सकती है वही बिहार के लोगों की मांग है की सीबीआई की जांच दी जाए।

अब इसमें बीजेपी के बड़े नेता सुशील मोदी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने भी सीबीआई जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा, ‘उद्धव ठाकरे कांग्रेस-संपोषित बालीवुड माफिया के दबाव में हैं, इसलिए सुशांत मामले में जिम्मेदार सभी तत्वों को बचाने पर तुले हैं।

कांग्रेस बिहार की जनता को क्या मुंह दिखायेगी? अब बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए के लिए पहुंची बिहार पुलिस को मुम्बई पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है।

सुशील मोदी ने आगे कहा, बिहार सरकार ने न केवल जांच के आदेश दिये, बल्कि सुप्रीम कोर्ट में कैवियट दाखिल कर अनुरोध किया कि रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते समय बिहार का पक्ष भी सुना जाए।

उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य सरकार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...