1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुशांत सिंह की बहन ने पीएम मोदी को किया ट्वीट : पढ़िए क्या लिखा

सुशांत सिंह की बहन ने पीएम मोदी को किया ट्वीट : पढ़िए क्या लिखा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत सिंह की बहन ने पीएम मोदी को किया ट्वीट : पढ़िए क्या लिखा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। कई ऐसे सबूत निकलकर आये है जो इस बात की और इशारा कर रहे है कि उन्होंने किसी दबाब में आत्महत्या की है।

अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए दिवंगत अभिनेता के सुसाइड केस की तत्काल जांच के लिए अनुरोध किया है।

उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए लिखा, मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं।

हम भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं। मेरी आप से यही अनुरोध है कि आप तत्काल इस केस की जांच शुरू कराएं।

इस बात का विश्वास दिलाएं कि हर चीजें सुचारू रूप से चलेंगी और सबूतों के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा. आपसे न्याय की आशा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...