1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सुशांत केस: एक्शन में CBI की टीम, अफसरों से होगी पूछताछ

सुशांत केस: एक्शन में CBI की टीम, अफसरों से होगी पूछताछ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत केस: एक्शन में CBI की टीम, अफसरों से होगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद CBI ने अपनी जांच शुरू कर दी है. और CBI की 16 सदस्यों की टीम मामले की जांच में पूरी तरह से जुट गई है. ED के बाद अब सीबीआई का भी शिकंजा रिया पर कस सकता है. क्योकि वो इस केस की प्रमुख आरोपी मानी जा रही हैं. बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम कभी भी रिया को समन भेज सकती है. सीबीआई की SIT टीम बांद्रा के डीसीपी से मिलने पहुंची. जहां प्रोटोकॉल के तहत सुशांत केस की जांच को लेकर बात होनी है. इस मीटिंग में सभी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स लिए जाएंगे. और एजेंसी अबतक केस में की गई सभी जानकारी, सबूत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दर्ज किए गए बयानों का हैंडओवर लेगी. सुशांत केस की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है. सीबीआई सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ करेगी. बता दे नीरज वहीं हैं जिन्होंने बताया था कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड वाले दिन जूस दिया था. नीरज ने ही सुशांत के दरवाजा ना खोलने की बात कही थी. नीरज से बिहार और मुबंई दोनों पुलिस ने पूछताछ की थी. वहीं DRDO गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम पूछताछ और बयान दर्ज करेगी. मामले में दो DSP से भी पूछताछ की जाएगी.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...