भारतीय राजनीति में कई ऐसे चेहरे हैं जिसने नाम पर कई आपराधिक मामले दर्ज है, ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला लेते हुए आदेश दिया है कि उनके आपराधिक रेकॉर्ड को साइट पर अपलोड किया जाय।
राजनीतिक दलों से सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह प्रत्याशियों के आपराधिक रेकॉर्ड को साइट पर भी अपलोड करे। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी कहा है कि इस आदेश का पालन न करने पर अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है।
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने राजनीति आपराधिक रेकॉर्ड वाले उम्मीदवारों पर यह बड़ा आदेश दिया। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि, पार्टियां प्रत्याशियों के आपराधिक रेकॉर्ड को अखबरों, वेबसाइट्स और सोशल साइट्स पर प्रकाशित करे। इसके साथ ही सवाल किया कि आखिर पार्टियों की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी को टिकट देती हैं।