1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर: पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

सुल्तानपुर: पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुल्तानपुर: पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

{ सुल्तानपुर से नितिन की रिपोर्ट }

सुल्तानपुर आजमगढ़ राजमार्ग पर आज सुबह मोतिगरपुर थाना अंतर्गत पांडे बाबा बाजार के पास एक पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पिकअप सवार रायबरेली से मऊ जा रही थी और सभी ईट भट्टे पर काम करते हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान रायबरेली जिले के लक्ष्मी शंकर और राजेश के रूप में हुई है जबकि तीसरा मृतक रामसुख उन्नाव जिले का रहने वाला है पिकअप पर कुछ 32 लोग सवार थे।

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...