1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अचानक आई तेज बारिश से खेतों में कटी फसल बर्बाद, खड़ी फसलों को भी हुआ नुकसान

अचानक आई तेज बारिश से खेतों में कटी फसल बर्बाद, खड़ी फसलों को भी हुआ नुकसान

तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। जिन किसानों की फसल कटाई के लिए तैयार थी, उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ने वाला है।

By: Naredra 
Updated:
अचानक आई तेज बारिश से खेतों में कटी फसल बर्बाद, खड़ी फसलों को भी हुआ नुकसान

भोपालः मध्यप्रदेश के कई जिलों में अचानक आई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी और खेतों में रखी हुई फसलों का काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश के विदिशा, बैतूल, शिवपुरी समेत कई जिलों में आंधी तूफान और करीब आधे घंटे की तेज बारिश ने तबाही मचाई है।

इसके अलावा सब्जियों की खेती, खासकर टमाटर और अन्य फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि कई महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई। बिजली की व्यवस्था ठप हो गई।  खंभे झुक गए और बिजली के तार टूट गए। किसानों का कहना है कि उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। उन्होंने सरकार से मदद की मांग की है।

तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। जिन किसानों की फसल कटाई के लिए तैयार थी, उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है। प्रदेश के 30 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, विंध्य क्षेत्र के जिलों में बारिश का असर कम देखने को मिला है। यहां फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...